Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
Uncategorized

नीमच। जिला युवा प्रेस क्लब नीमच ने अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर कार्यरत गैर-अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा।

अधिमान्यता और मैदानी पत्रकारों के हित में जिला युवा प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

अधिमान्यता और मैदानी पत्रकारों के हित में जिला युवा प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

नीमच। जिला युवा प्रेस क्लब नीमच ने अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर कार्यरत गैर-अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा।

 

सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश मालवीय एवं कार्यकारिणी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पत्रकारों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और मनासा विधायक माधव मारू की मौजूदगी रही।

 

ज्ञापन में प्रमुख रूप से शासकीय एवं सोसायटी कॉलोनियों में पत्रकारों के लिए 10 प्रतिशत भूखंड या आवास कोटा, अधिमान्यता और गैर-अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए समान बीमा प्रीमियम, आवासहीन पत्रकारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता और नीमच नगर पालिका द्वारा पूर्व में पारित पत्रकार कॉलोनी के प्रस्ताव पर कार्रवाई की मांग रखी गई।

 

इसके साथ ही चुनाव पूर्व घोषित पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि, स्वास्थ्य सहायता और आवास ऋण ब्याज अनुदान का लाभ मैदानी पत्रकारों तक पहुंचाने की मांग भी की गई।

 

फील्ड पत्रकारिता के लिए लैपटॉप, कैमरा, वाहन सहित आवश्यक उपकरणों पर शासकीय अनुदान देने तथा जिला जनसंपर्क कार्यालयों के पिछले 10 वर्षों के बजट और उसके उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

 

प्रेस क्लब के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक शासकीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला युवा प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सहित जिले के वरिष्ठ एवं मैदानी पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!