Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
धर्म

नीमच में होने वाले 14 जून 2026 रविवार को महाकुंभ के लिए सारथी विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी पहुंचे मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के निवास पर दिया निमंत्रण पत्र

नीमच में होने वाले 14 जून 2026 रविवार को महाकुंभ के लिए सारथी विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी पहुंचे मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के निवास पर दिया निमंत्रण पत्र

  1. नीमच में होने वाले 14 जून 2026 रविवार को महाकुंभ के लिए सारथी विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी पहुंचे मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के निवास पर दिया निमंत्रण पत्र

नीमच। सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत के पदाधिकारीगण आज मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता के निवास पर पहुंचे और आगामी 14 जून 2026, रविवार को नीमच में आयोजित होने जा रहे विश्वकर्मा समाज के महाकुंभ एवं पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद महोदय को महाकुंभ कार्यक्रम की रूपरेखा, समाज के उत्थान एवं संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन, युवा एवं महिला शक्ति बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

सांसद सुधीर गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की तथा समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती से समाज के विकास को नई दिशा मिलती है।

सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत द्वारा आयोजित यह महाकुंभ समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!