Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
टॉप न्यूज़

UPI पेमेंट पर बड़ा अपडेट! 2,000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर फीस, ₹5,000 पर ₹20 और ₹10,000 पर ₹40 तक चार्ज Upl ट्रांजैक्शन के नियमों में मर्चेंट्स से 0.4% फीस, ग्राहकों पर सीधे असर नहीं

UPI पेमेंट पर बड़ा अपडेट! 2,000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर फीस, ₹5,000 पर ₹20 और ₹10,000 पर ₹40 तक चार्ज Upl ट्रांजैक्शन के नियमों में मर्चेंट्स से 0.4% फीस, ग्राहकों पर सीधे असर नहीं

2,000 रुपये से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर फीस!

5,000 पर ₹20 और 10,000 पर ₹40 तक का चार्ज, ग्राहकों पर सीधे असर नहीं

नई दिल्ली। UPI पेमेंट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 2,000 रुपये से अधिक के कुछ UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट्स से 0.4 प्रतिशत तक फीस वसूले जाने की बात सामने आई है। हालांकि, यह चार्ज सीधे ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, UPI स्टीयरिंग कमिटी की 15 सितंबर को हुई बैठक में 2,000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर शुल्क से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा और निर्णय हुआ। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कुछ ट्रांजैक्शन पर अधिकतम 5 रुपये तक का चार्ज लग सकता है।

इस फॉर्मूले के अनुसार, यदि 0.4 प्रतिशत शुल्क लागू होता है तो 5,000 रुपये के ट्रांजैक्शन पर ₹20 और 10,000 रुपये पर ₹40 तक शुल्क बनता है। हालांकि, शुल्क की वास्तविक देयता ट्रांजैक्शन के प्रकार और लागू नियमों पर निर्भर करेगी।

NPCI की ओर से भी इस मामले में बयान जारी किया गया है। बताया गया है कि ग्राहकों के लिए UPI पेमेंट पहले की तरह मुफ्त रहेगा, जबकि संबंधित शुल्क मर्चेंट साइड पर लागू होने की बात कही गई है।

बड़ा सवाल यह है कि इस नए शुल्क का असर मर्चेंट्स और डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर कितना पड़ेगा? हालांकि, ग्राहकों के लिए सीधे UPI भुगतान पर चार्ज नहीं होने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!