Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
धर्म

सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन ने एसपी राजेश व्यास व टीआई सोनू बड़गुर्जर को टाउन हॉल कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत ने एसपी राजेश व्यास व टीआई सोनू बड़गुर्जर को टाउन हॉल कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत ने एसपी राजेश व्यास व टीआई सोनू बड़गुर्जर को टाउन हॉल कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

 

नीमच में सारथी विश्वकर्मा समाज संगठन सेवा भारत के पदाधिकारियों ने रविवार 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास और यातायात थाना प्रभारी सोनू बड़गुर्जर को सादर आमंत्रण दिया।
संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय और यातायात थाने पहुंचकर कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। यह कार्यक्रम 14 जून 2026, रविवार को सुबह 11 बजे टाउन हॉल, नीमच में आयोजित होगा।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद जी, जिला अध्यक्ष भोपराज जी, जिला मंत्री नितेश जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुशल जी, संगठन मंत्री जगदीश जी किंजा तथा मीडिया प्रभारी महेश सुथार उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। वहीं एसपी राजेश व्यास एवं यातायात थाना प्रभारी सोनू बड़गुर्जर ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!