Breaking News
नीमच में पटवारी गिरफ्तार! राजस्थान से अवैध शराब की तस्करी का आरोप, कार से शराब की पेटी बरामद, मिला SDM कार्यालय का सरकारी पहचान पत्र
तीन महीने से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव! परिजनों ने पहले ही जताई थी अनहोनी की आशंका, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
डीकेन में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में AI तकनीक से स्वास्थ्य परीक्षण, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भी कराई जांच!
वायरल वीडियो के बाद एक्शन में प्रशासन! कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने नेहा माली से की मुलाकात, स्वयं सुनी पीड़ा, जांच के बाद त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, पारिवारिक संपत्ति और उत्तराधिकार विवाद से जुड़ी शिकायत की होगी जांच नीमच। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को सुश्री नेहा माली से मुलाकात कर उनकी समस्या और शिकायत को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कराकर तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दरअसल, नेहा माली ने अपने आवेदन में पारिवारिक संपत्ति और उत्तराधिकार से जुड़े विवाद का उल्लेख किया है। शिकायत के अनुसार, उनके पिता के जीवनकाल में ही कृषि भूमि का पारिवारिक बंटवारा हो चुका था और परिवार के सदस्य अपने-अपने हिस्से की जमीन पर काबिज होकर उसका उपयोग कर रहे थे। आवेदिका का आरोप है कि पिता के निधन के बाद उनके हिस्से के मकान में निवास, घरेलू सामान और अन्य संपत्ति के उपयोग को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। उन्होंने पिता की संपत्ति में अपने उत्तराधिकार और अधिकारों के संरक्षण को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने स्वयं आवेदिका से चर्चा कर उनकी बात सुनी और शिकायत में उठाए गए बिंदुओं का परीक्षण कराने की बात कही। अब बड़ा सवाल यह है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और नेहा माली को अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए कब तक न्याय मिल पाता है? फिलहाल जिला प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
वोल्टेज सुधार के नाम पर किसानों से छलावा! ग्रिड अपग्रेड और नया ट्रांसफार्मर लगाने के बावजूद लो-वोल्टेज की समस्या बरकरार, खेतों में खड़ी फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर! बड़ा सवाल – क्या बिजली कंपनी किसी बड़ी तकनीकी खामी को छिपा रही है? अच्छे वोल्टेज का इंतजार करते-करते किसानों की आंखें पथरा गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही! ब्यूरो रिपोर्ट – अनिल लक्षकार सरवानिया महाराज। क्षेत्र में बिजली की गंभीर लो-वोल्टेज समस्या किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। हालात यह हैं कि विद्युत ग्रिड को अपग्रेड करने और नया पीटीआर (पावर ट्रांसफार्मर) लगाने के बावजूद पिछले करीब एक माह से किसानों को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन खेतों में लगे सिंचाई पंप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं और किसान अपनी खड़ी फसलों की सिंचाई को लेकर चिंतित हैं। हैरानी की बात यह है कि किसानों द्वारा लगातार शिकायतें करने, पत्रकारों के माध्यम से समस्या उठाने और राजनीतिक स्तर पर भी आपत्ति जताने के बावजूद पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। वोल्टेज सुधार के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत किसानों की परेशानी बयां कर रही है। कभी एमबी सिस्टम तो कभी कैपेसिटर का हवाला देकर समस्या को तकनीकी प्रक्रिया से जोड़ दिया जाता है, लेकिन किसानों का सीधा सवाल है कि आखिर उन्हें पर्याप्त वोल्टेज कब मिलेगा? ग्रिड अपग्रेड और नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे तो फिर समस्या की असली वजह क्या है? दिन और रात दोनों समय लो-वोल्टेज, आखिर माजरा क्या है? क्षेत्र में दिन के समय सोलर ऊर्जा संयंत्रों से मिलने वाली बिजली मोरवन 132 केवी स्टेशन के माध्यम से सरवानिया महाराज विद्युत ग्रिड तक पहुंचने और वहां से वितरण होने की बात सामने आ रही है। किसानों का कहना है कि लोड बढ़ने के साथ वोल्टेज में गिरावट आ जाती है, जिससे सिंचाई पंप पर्याप्त क्षमता से काम नहीं कर पाते। वहीं रात के समय मनासा-नीमच 220/132 केवी लाइन से बिजली मिलने के बावजूद लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहने से किसानों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि समस्या केवल दिन में सोलर बिजली के लोड से जुड़ी है, तो रात में भी वोल्टेज कम क्यों मिल रहा है? क्या वितरण व्यवस्था में कोई बड़ी तकनीकी खामी है, जिसकी गंभीरता से जांच होना जरूरी है? किसानों की परेशानी बढ़ी, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल! प्राकृतिक आपदाओं, अल्पवृष्टि, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि जैसी परिस्थितियों से जूझने वाले किसानों के सामने अब बिजली की समस्या नई चुनौती बनकर खड़ी हो गई है। पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है और खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि वे बिजली कंपनी के दफ्तरों के चक्कर लगाकर और जिम्मेदारों से गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। अब बिजली कंपनी और जिला प्रशासन से सीधे सवाल— 1. नया पीटीआर लगाने और ग्रिड अपग्रेड करने के बाद भी लो-वोल्टेज की समस्या क्यों बनी हुई है? 2. दिन और रात दोनों समय पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने की वास्तविक तकनीकी वजह क्या है? 3. क्या सरवानिया महाराज विद्युत वितरण केंद्र की सप्लाई और लोड की तकनीकी जांच करवाई गई है? 4. किसानों को राहत देने के लिए बिजली कंपनी ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं? 5. आखिर किसानों को अच्छे वोल्टेज के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा? अब जरूरत केवल दावों और आश्वासनों की नहीं, बल्कि समस्या की निष्पक्ष तकनीकी जांच और स्थायी समाधान की है। यदि समय रहते पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और जिला प्रशासन ने किसानों की इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो किसानों का आक्रोश बढ़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब ग्रिड अपग्रेड और नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी किसानों को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल रहा, तो आखिर बिजली व्यवस्था में कमी कहां है? अन्नदाता को आश्वासन नहीं, खेतों तक पर्याप्त वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति चाहिए।
नन्दू सर्राफ में 17 से 27 नवंबर तक विशेष खरीदारी उत्सव, 1 लाख की खरीदारी पर निश्चित उपहार
पत्रकार कमलेश मोदी से अभद्रता के विरोध में जिला युवा प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
नीमच में 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘नन्दू सर्राफ’ का नया शोरूम, परंपरा और आधुनिक डिजाइनों का मिलेगा संगम 45 वर्षों के विश्वास के साथ पुस्तक बाजार चौराहे पर होगी नई शुरुआत, सुबह 11 बजे शुभारंभ; सोने-चांदी के आभूषणों की मिलेगी आकर्षक रेंज
नीमच में अशोक ट्रेवल्स बस बिना विंडशील्ड 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई बस, ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की भूमिका पर भी उठे सवाल
नीमच। जिला युवा प्रेस क्लब नीमच ने अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर कार्यरत गैर-अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा।
Home
about us
Join Reporter
Verify Reporter
Contact us
Menu
Search for
Log In
Home
टॉप न्यूज़
देश
राजनीति
लोकल न्यूज़
दुनिया
खेल
युवा
क्राइम
धर्म
टेक्नोलॉजी
बॉलीवुड
राज्य
यूपी
महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश
दिल्ली NCR
बिहार
पंजाब
छत्तीसगढ़
E-Paper
[google-translator]
Sidebar
Log In
Nothing Found
It seems we can’t find what you’re looking for. Perhaps searching can help.
Search for:
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error:
Content is protected !!
Close
Search for
Close
Log In
Forget?
Remember me
Log In