Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
धर्म

14 जून को नीमच में विश्वकर्मा समाज का महाकुंभ: 12 राज्यों के प्रतिनिधियों का महासंगम, सामाजिक सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगा मंथन, प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद विश्वकर्मा करेंगे पदभार ग्रहण

नीमच// सारथी विश्वकर्मा सेवा कल्याण संगठन भारत के तत्वावधान में 14 जून को नीमच के टाउन हॉल में विश्वकर्मा समाज का भव्य प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के 12 राज्यों से समाज के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी एवं समाजजन शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर उसकी सामाजिक,राजनीतिक एवं संगठनात्मक भागीदारी को मजबूत करना है।युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मेवाड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सम्मेलन समाज की एकजुटता और जागरूकता का बड़ा मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोकर संगठन का विस्तार करना और समाज के अधिकारों के प्रति जनजागरण करना इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद विश्वकर्मा विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि समाज के विकास,सामाजिक उत्थान,शिक्षा,रोजगार और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा करेंगे।अरविंद मेवाड़ा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज अब केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहता। समाजकी जनसंख्या,योगदान और सामाजिक भूमिका के अनुरूप उसे राजनीति और सत्ता में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। सम्मेलन के माध्यम से राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों तक यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां पिछले 15 दिनों से युद्ध स्तर पर चल रही हैं। तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए वे इंदौर से नीमच पहुंचे हैं। आयोजन में लगभग 400 प्रतिनिधियों एवं समाजजनों के शामिल होने की संभावना है।सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां लगातार कार्य कर रही हैं।पत्रकार वार्ता में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में विश्वकर्मा समाज की आबादी लगभग 45 लाख है। ऐसे में समाज अपने अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर संगठित रूप से आगे बढ़ रहा है। उनका मानना है कि 14 जून को आयोजित यह प्रदेश स्तरीय सम्मेलन समाज के भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण आयोजन सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!