Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
टॉप न्यूज़

मंदसौर में संयुक्त कार्रवाई: बस स्टैंड क्षेत्र से हटाया गया अस्थायी डेरा, प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त अभियान

मंदसौर में संयुक्त कार्रवाई: बस स्टैंड क्षेत्र से हटाया गया अस्थायी डेरा, प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त अभियान

मंदसौर में संयुक्त कार्रवाई: बस स्टैंड क्षेत्र से हटाया गया अस्थायी डेरा, प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त अभियान

मंदसौर। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए साठीया समाज के लोगों द्वारा लगाए गए अस्थायी डेरों और सामान को हटाया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सार्वजनिक मार्ग और आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और नगर पालिका अमला मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों की निगरानी में क्षेत्र में रखे गए सामान को हटवाया गया तथा लोगों को निर्धारित स्थानों पर जाने की समझाइश दी गई। प्रशासन ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात बाधा की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया।
इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की स्थिति बनने पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
एंकर इंट्रो: “मंदसौर में पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्थायी डेरों और सामान को हटाया। प्रशासन का कहना है कि यह कदम यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!