Uncategorized
LPG Crisis: घरेलू गैस सिलेंडर बेचने पर कंपनियों को हो रहा कितना घाटा? सरकार ने बताया, कीमतों में होगा भारी इजाफा?
घरेलू गैस सिलेंडर

LPG Crisis: राज्यों के द्वारा चलाई जा रही तेल कंपनियां इन दिनों काफी नुकसान में हैं. जिसके बाद अब सरकार ने भी चेतावनी दे दी है कि आने वाले समय में घरेलू गैस की कीमतों में भी इजाफा होने वाला है.
LPG News: ईरान और यूएस के बीच चल रहा युद्ध दुनियाभर में परेशानी का सबब बन रहा है. खासतौर से क्रूड ऑइल की कीमतों में इजाफा होने के चलते गैस सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. भारत की बात करें तो कुछ दिन पहले ही पेट्रोल- डीजल की कीमतो में यहां भारी इजाफा हुआ है. जिसके बाद बीते दिन की कमर्शियल सिलेंडर और छोटू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. वहीं अब खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि जल्दी ही घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ने वाली है.
