LPG News: 30 दिन के भीतर निपटा लें यह जरूरी काम, वरना रद्द होगा गैस कनेक्शन, नया नियम जानें

LPG Gas Cylinder: जून महीने की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ हुई है. सरकार ने एलपीजी सिलेंडरके साथ पीएनजी कनेक्शन रखने वालों उपभोक्ताओं को सख्त हिदायत दी है.
LPG and PNG Connection News: ईरान-अमेरिका जंग ने पूरे विश्व में खलबली मचा रखी है, जिसका असर भारत में गैस सप्लाई पर भी पड़ा है. एलपीजी के इस्तेमाल और सब्सिडी के इस्तमाल को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद बड़ा और निर्णायक फैसला लिया है.
देश में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन बढ़ाए जा रही है, लेकिन इसके बाद भी एलपीजी का इस्तेमाल कम नहीं हो रहा है. इसे देखते हुए अब सरकार ने दोहरे गैस कनेक्शन को खत्म करने का फैसला लिया है. अब 1 जून 2026 से पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए 30 दिन की डेडलाइन तय की गई है, अगर इस समयसी में एलपीजी सिलेंडर सरेंडर नहीं किया जाता है, तो फिर उसे कैंसिल किया जा सकता है.
क्या हैं नए नियम?
एक परिवार जिसमें पति, पत्नी, अविवाहित-विवाहित बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता शामिल हैं. अगर एक ही रसोई का साझा इस्तेमाल करते हैं, तो उनके नाम पर केवल एक ही एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन अलॉट रहेगा.
सप्लाई होगी ब्लॉक
जिन ग्राहकों के पास एक से ज्यादा कनेक्शन पाए जाएंगे, उनकी गैस सप्लाई तुरंत प्रभाव से बंद कर दी जाएगी. यह सप्लाई कूट रूप से तभी बहाल होगी, जब उपभोक्ता अपने सभी अतिरिक्त कनेक्शनों को समय से सरेंडर कर देगा.
मिलेगी डीबीसी DBC की सुविधा
अगर कोई उपभोक्ता अपनी मर्जी से अपना अधिक कनेक्शन सरेंडर करता है, तो वह अपने बचे हुए इकलौते कनेक्शन को डबल बॉटल कनेक्शनयानी दो सिलेंडरों वाले कनेक्शन में अपग्रेड करवा सकता है.
PNG कनेक्शन के साथ LPG
बता दें कि अमेरिका-ईरान में युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से गहराई एलपीजी किल्लत के बीच सरकार ने पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दिया और इसका आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. मार्च तक 6.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी LPG सिलेंडर का उपयोग कम नहीं हो रहा है. इससे साफ है कि कई परिवारों ने स्विच किए बिना ही नया पीएनजी कनेक्शन ले लिया है, जबकि सरकार ने साफ कहा था कि अगर पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं तो एलपीजी को सरेंडर करना होगा. इसके बावजूद भी लोग इसे सरेंडर नहीं कर रहे हैं.




