Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
Uncategorized

विश्वकर्मा समाज के 14 जून के प्रदेश अध्यक्ष पद ग्रहण कार्यक्रम हेतु विधायक दिलीप सिंह परिहार को दिया आमंत्रण

विश्वकर्मा समाज के 14 जून के प्रदेश अध्यक्ष पद ग्रहण कार्यक्रम हेतु विधायक दिलीप सिंह परिहार को दिया आमंत्रण

विश्वकर्मा समाज के 14 जून के प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम हेतु विधायक दिलीप सिंह परिहार को दिया आमंत्रण

नीमच (मध्यप्रदेश)। सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत द्वारा 14 जून को नीमच टाउन हॉल में आयोजित होने वाले विश्वकर्मा समाज के ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद शर्मा के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के निवास पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा तथा समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया।
विधायक श्री परिहार ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अपनी सहमति प्रदान की और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद शर्मा, जिला अध्यक्ष भोपराज शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुशल शर्मा, जिला प्रवक्ता शशिकांत दुबे, मीडिया प्रभारी महेश सुथार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 जून को नीमच टाउन हॉल में आयोजित यह कार्यक्रम विश्वकर्मा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें प्रदेशभर से समाजजन एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
रिपोर्ट : महेश सुथार, मीडिया प्रभारी
सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!