Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
Uncategorized

BRICS समिट को लेकर दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

BRICS समिट को लेकर दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

BRICS समिट को लेकर दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

नई दिल्ली। BRICS समिट के दौरान राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत किया गया है। विदेशी मेहमानों और VVIP प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, NSG समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन, स्नाइपर और एंटी-सबोटाज टीमों की तैनाती की गई है।

अगले तीन से चार दिनों तक नई दिल्ली की ऊंची इमारतों पर हथियारबंद कमांडो नजर आ सकते हैं। भारत मंडपम और विदेशी प्रतिनिधियों के ठहरने वाले प्रमुख होटलों के आसपास मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड तैयार किया गया है। सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 100 से ज्यादा NSG कमांडो और करीब 1000 दिल्ली पुलिस SWAT कमांडो भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। करीब 30 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिनमें DCP स्तर के अधिकारी शामिल हैं, पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध

VVIP मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने करीब 35 प्रमुख सड़कों और 22 डायवर्जन पॉइंट चिन्हित किए हैं। VVIP काफिलों की आवाजाही के दौरान जरूरत के मुताबिक कुछ मार्गों पर ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जाएगा।

प्रभावित होने वाले प्रमुख मार्गों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तेज जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, नीति मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और प्रेस एन्क्लेव रोड समेत कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं।

पटेल चौक, RML अस्पताल राउंडअबाउट, धौला कुआं, मोती बाग फ्लाईओवर, नीला गुंबद, ओबेरॉय फ्लाईओवर और मंडी हाउस जैसे स्थानों पर विशेष निगरानी और डायवर्जन व्यवस्था रहेगी।

वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील

VVIP मूवमेंट के दौरान मथुरा रोड और भारत मंडपम की तरफ जाने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार लोधी रोड और लोधी फ्लाईओवर जैसे वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा सकता है। वहीं धौला कुआं और सरदार पटेल मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रिंग रोड, वंदे मातरम मार्ग और NH-48 जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी सड़कें लगातार बंद नहीं रहेंगी। ट्रैफिक प्रतिबंध VVIP काफिलों की आवाजाही और आवश्यकता के अनुसार ही लगाए जाएंगे। आम लोगों से प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

आसमान से भी निगरानी

समिट के दौरान सुरक्षा के लिहाज से निर्धारित क्षेत्रों में ड्रोन या किसी भी अनधिकृत फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए आसमान से होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

भारत मंडपम के आसपास करीब 5 किलोमीटर के दायरे में मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। एयरपोर्ट से होटल और होटल से कार्यक्रम स्थल तक विदेशी मेहमानों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

GPS और CCTV से VVIP काफिलों की निगरानी

VVIP काफिलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए GPS आधारित ट्रैकिंग, CCTV सर्विलांस, टेक्निकल मॉनिटरिंग और रियल टाइम कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स टीम तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी।

फायर सर्विस, एंबुलेंस और मेडिकल इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। कमांड और कंट्रोल रूम से पूरे सुरक्षा एवं ट्रैफिक इंतजाम की निगरानी की जाएगी।

मेट्रो सेवा सामान्य रहने की उम्मीद

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक प्रतिबंधों का मतलब यह नहीं है कि सामान्य आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। जिन रास्तों पर VVIP मूवमेंट का असर नहीं होगा, वहां सामान्य यातायात जारी रहेगा। मेट्रो सेवा पर भी सामान्य तौर पर प्रतिबंध नहीं रहेगा, हालांकि यात्रियों को संबंधित स्टेशनों और निकास मार्गों की ताजा जानकारी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

BRICS समिट के दौरान सबसे बड़ी चुनौती VVIP काफिलों की सुरक्षित आवाजाही और आम ट्रैफिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!