Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
Uncategorized

चिताखेडा के चैनपुरा में तेंदुए की दहशत, बकरियों पर हमले के बाद मालिक को किया घायल

चिताखेडा के चैनपुरा में तेंदुए की दहशत, बकरियों पर हमले के बाद मालिक को किया घायल

चीताखेड़ा के चैनपुरा में तेंदुए की दहशत, बकरियों पर हमले के बाद मालिक को किया घायल

 

नीमच जिले के चीताखेड़ा वन क्षेत्र से लगे चैनपुरा गांव में मंगलवार देर रात तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए ने पहले एक बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला किया। बकरियों की आवाज सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे पप्पू (देवनारायण) रावत (40) पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल नीमच ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार को छुट्टी दे दी गई।

 

ग्रामीणों के अनुसार, इसी तेंदुए ने मंगलवार शाम को भी बकरियों के झुंड पर हमला किया था और रात करीब 9 बजे दोबारा गांव में घुसकर दो बकरियों को घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से तेंदुआ क्षेत्र में गायों और बकरियों को लगातार निशाना बना रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

 

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। ग्रामीणों ने वन विभाग को लिखित आवेदन देकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़कर रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की मांग की है।

 

इसके साथ ही ग्रामीणों ने चैनपुरा वन क्षेत्र के कामाख्या देवी मार्ग से लगे जंगल में हाल ही में पेड़ों की कथित अवैध कटाई के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी


उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!