Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क   Click to listen highlighted text! Welcome to जय दीप न्यूज़ नेटवर्क
क्राइम

भीमपुरा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस जांच में जुटी

भीमपुरा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

भीमपुरा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

चीताखेड़ा। समीपस्थ ग्राम भीमपुरा में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीमपुरा निवासी गेंदमल मीणा (25), पिता हेमराज मीणा, हाल ही में गुजरात से मजदूरी कर अपने गांव लौटे थे। बुधवार को उनका शव खेत के समीप स्थित क्षेत्र में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल-100 टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। एएसआई लक्ष्मण सिंह चौहान एवं आरक्षक दिनेश धनगर ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय भेजा।परिजनों के अनुसार, युवक गुजरात में मजदूरी का कार्य करता था और कुछ समय पूर्व ही गांव आया था। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!