मोरवन के रामदेव नगर से मुकेश चंदेल गुमशुदा, परिजन तलाश में जुटे—पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग
मोरवन के रामदेव नगर से मुकेश चंदेल गुमशुदा, परिजन तलाश में जुटे—पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग

नीमच के जावद क्षेत्र के सरवानिया महाराज चौकी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां 37 वर्षीय मुकेश चंदेल के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है।
मोरवन के रामदेव नगर निवासी बंशीलाल पिता भावसिंह चंदेल ने पुलिस चौकी सरवानिया महाराज में आवेदन देकर अपने पुत्र मुकेश चंदेल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, मुकेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे परिवार के सदस्य उसे खाना खिलाकर घर पर सुलाकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिवार के वापस लौटने पर मुकेश घर पर नहीं मिला।
शुरुआत में परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन जब काफी समय तक उसका पता नहीं चला तो गांव और मोरवन क्षेत्र में भी तलाश की गई। इसके बाद रिश्तेदारों से भी जानकारी ली गई, लेकिन मुकेश का कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों के मुताबिक मुकेश का किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार ने पुलिस से मामले में संज्ञान लेते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मुकेश की तलाश के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस जांच और तलाश के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




